भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है : नंदा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/03/25

Advertisement

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हिमाचल को केंद्र से 11000 करोड़ की आर्थिक मदद मिलती है पर उस पैसे से प्रदेश सरकार सैलरी पेंशन देती है

Advertisement

वर्तमान कांग्रेस सरकार की रावण के 10 सर, जितने मर्जी काट लो वापस आ जाते हैं

Advertisement

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है। यहां तक कि प्रदेश में चले चलाए काम बंद हो गए है, हिमाचल में 11000 करोड़ रु केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे पर इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रु प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।

Advertisement

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है और हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध एवं अर्की के नेता अवस्थी हिमाचल प्रदेश में चल रहे माफिया के संरक्षक है। हिमाचल में शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बेटे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा उठाया है, जब-जब हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत पड़ी है तब तब जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र से मदद राशि लाने में अग्रिम भूमि का निभाई है। शायद कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आपदा के समय अगर केंद्र से 3000 करोड़ की राशि अगर कोई लाया तो वह जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर है। अगर सच में कांग्रेस के नेता अंधे हो गए हैं तो उसे बात का तो हम कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना सैलरी का ना पेंशन का भुगतान समय पर हो रहा है, प्रदेश के कोने-कोने में कर्मचारी, आम जन मानस, सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। एक के बाद एक सरकार को अल्टीमेटम मिल रहे हैं, पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। विफल और प्रदेश विनाशक तो कांग्रेस की सरकार है पर दोषारोपण भाजपा पर क्यों ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टार, नगर इकाइयों के सशक्तिकरण योजना, नाबार्ड के प्रतिवर्ष 11000 करोड रुपए मिलते हैं जिससे यह सरकार अपने खर्चों की पूर्ति करती है। अगर यह पैसा हिमाचल प्रदेश में आना बंद हो जाएगा तो हिमाचल प्रदेश में सरकारी तंत्र भी बंद हो जाएगा।

कांग्रेस की एक मंत्री की तो भाषा भी नियंत्रण में नहीं रही है, कभी वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिस प्रकार की भाषा मंत्री जी की है वह समाज के लोगों को ठीक नहीं लगती इसके लिए तो लगातार उनको जनता के बीच जाकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं को केवल मात्र झूठ बोलना आता है और उसमें तो इन्होंने एचडी की डिग्री प्राप्त कर रखी है झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र अगर किसी पार्टी के पास है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के रावण के 10 सर है, जितने मर्जी काट लो इनके कुप्रबंधन के सर बार-बार उत्पन्न होते रहते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000