भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी का निधन, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा शोक – भारत केसरी टीवी

भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी का निधन, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा शोक

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता श्रीमती शीला देवी के निधन पर शोक की लहर

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा दुख, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

 

शिमला:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा की माता श्रीमती शीला देवी (आयु 93 वर्ष) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, पूर्व मंत्री विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, महामंत्री संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य सहित अनेक नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती शीला देवी एक सरल, धार्मिक एवं स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं, जिन्होंने अपने जीवन में उच्च मूल्यों और संस्कारों को अपनाया। उनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।

भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें”— ऐसा कहते हुए सभी नेताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000