भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप – भारत केसरी टीवी

भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/05/2024

Advertisement

सिरमौर, भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि भारत का मतदाता, हिमाचल का मतदाता 1 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 के मध्य 10 साल की सरकार व 2014 से 2024 के मध्य की नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली की तुलना करके वोट देगा। कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला था। 2 जी घोटाला, 3जी घोटाला, कोयला घोटाला, काॅमनवैल्थ घोटाला जैसे घोटालों से देश को लगभग 20 लाख करोड़ रू0 का नुकसान हुआ। जबकि मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया बना और लाभार्थी के खातों में सीधा-सीधा धनराशि पहुंचाई गई। डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 34 लाख करोड़ के लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।
कांग्रेस के राज में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे और जनता को केवल झूठ परोसा जाता था। जबकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रू0 तक का मुफ्त ईलाज, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय और 52 करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीब को मजबूत किया और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। कांग्रेस के शासन में देश के अंदर दंगे होना, बम फटना, सुरंगे फटना, जगह-जगह पत्थरबाजी होना ये आम बात थी। कांग्रेस राज में भारत आतंकवादी और माओवादी गतिविधियों का केन्द्र बना। मोदी सरकार में माओवाद का, गुंडाराज का, पत्थरबाजी का और आतंकवाद का सफाया हुआ और देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत आर्थिक रूप से कमजोर हुआ। मोदी राज में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बना और अब मोदी की गारंटी है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

Advertisement

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की, पिछले 10 साल के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला देश के सामने नहीं आया।
अब नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और देश की विकास गाथा को बल देना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना पर सवाल उठाती और सर्जीकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है, पर हम बताना चाहते है की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांगती है और कांग्रेस को किसने रोका वो भी राहुल बाबा के नाम पर मांगे।

Advertisement

पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सीएम 4 मई को पांवटा आए थे, लेकिन वह हताश और निराश दिखे उनके बोल इस बात को साफ दिखते है। उनके राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी हारने का उनको बहुत दुख हुआ पर राम विरोधी कैसे जीत सकता था, ये वही नेता और अधिवक्ता है जिस व्यक्ति ने राम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 16 महीनों की सरकार में पांवटा के विकास का ग्रहण लग गया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप ने 19.40 करोड़ रुपए शिमला संसदीय क्षेत्र में वितरित किए। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है और भाजपा हर मंच पर इनका जवाब देंगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, देवराज चौहान, नगर परिषद चेयरमैन निर्मल कौर,ओपी कटारिया,सुरेखा चौधरी, हितेंद्र कुमार अरविंद गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अरुण मित्तल,अजय मेहता, गोविद, अविनाश सैनी आदि मौजूद थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000