ब्रेकिंग# रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में, केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की उपस्थिति में, रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही तय हो गया कि वे दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता कल दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। वह शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Advertisement

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं। हालांकि, चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें जारी थीं, जो बुधवार शाम समाप्त हो गईं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं। 1998 में भाजपा ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था, और 2025 में अब रेखा गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

विधायक दल की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें सभी विधायकों के फोन बंद करवा दिए गए थे। बैठक में पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायकों ने पारित कर दिया। इसके बाद सभी विधायक और नवनियुक्त नेता उपराज्यपाल से मुलाकात के लिए एलजी ऑफिस पहुंचे, जहां सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। इसके बाद उपराज्यपाल सरकार गठन के लिए आमंत्रण देंगे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में भाजपा सरकार में कुल 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000