ब्रेकिंग न्यूज | परवाणू में स्कूटी सवार युवक ने बैंक मैनेजर से छीना बैग, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज | परवाणू में स्कूटी सवार युवक ने बैंक मैनेजर से छीना बैग, आरोपी गिरफ्तार

परवाणू, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) —
(भारत केसरी टीवी)

Advertisement

दिनांक 08 अप्रैल 2025 को एक महिला शिकायतकर्ता, जो पंजाब नेशनल बैंक परवाणू में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 07 अप्रैल की शाम जब वह बैंक से छुट्टी के बाद अपने परवाणू स्थित घर जा रही थीं, तभी हिमगिरी मंदिर के पास एक स्कूटर सवार युवक ने उनका हैंडबैग छीन लिया। इस बैग में बैंक के सेफ वॉल्ट की चाबियाँ भी थीं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना परवाणू द्वारा FIR संख्या 0044/2025 दर्ज की गई और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों व CCTV फुटेज के आधार पर 12 अप्रैल 2025 को इस वारदात में संलिप्त आरोपी नितिन पुत्र श्री राजकुमार, निवासी टिपरा, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा (उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया पर्स भी बरामद कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है।

आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की आगामी जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000