बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी, शेड्यूल जारी – भारत केसरी टीवी

बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी, शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 21 फरवरी से बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाएगा। शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया है।  इन परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों को आंतरिक स्तर पर करना होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 की दसवीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 से 29 फरवरी तक होंगी। इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं को संबंधित स्कूलों को आंतरिक रूप से करना होगा। परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्रों को विषय से संबंधित अध्यापकों को ही मौके पर तैयार करना होगा। वहीं प्रैक्टिकल फाइल, अवार्ड लिस्ट और अन्य विस्तृत निर्देश स्कूलों की लॉगिन आईडी पर भेज दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक विषयों से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट आरएमएस-एनएसडीसी निदेशालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

Advertisement
एसओएस की परीक्षा के लिए 20 जनवरी तक आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि को 20 जनवरी तक पूर्व निर्धारित शुल्क और विलंब शुल्क 1,000 रुपये सहित बढ़ाया गया है। कोई भी प्रवेश पत्र ऑफलाइन और निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000