बुक स्कैनिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पंजाब की कंपनी हिमाचल के निवेशकों के पैसे लेकर फरार – भारत केसरी टीवी

बुक स्कैनिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पंजाब की कंपनी हिमाचल के निवेशकों के पैसे लेकर फरार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश मेंं करोड़ों की ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिससे इस कंपनी में पैसा लगाने और इससे जुड़े लेागों में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की एक स्कैनिंग व प्रिंटिंग कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के कई लोगों से बुक स्कैनिंग व प्रिंटिंग का ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। पीडि़तों का आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें निवेश करने के लिए मजबूर किया और फिर पैसे लेकर अचानक फरार हो गए हैं। कंपनी ने अपने जाल में फंसाने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी मार्केटिंग रणनीति के तहत कुछ स्थानीय लोगों की मदद से निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि उन्हें बुक स्कैनिंग व प्रिंटिंग के लिए बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उन्हें भारी लाभ होगा। लोगों का कहना है कि कंपनी प्रतिनिधि उन्हें यह कह कर अपने जाल में फंसाते थे कि अगर वे 55250 रुपए निवेश करेंगे, तो पहले महीने में उन्हें 2,33,000 रुपए मिलेंगे और उसके बाद हर महीने 3,30,000 रुपए मिलेंगे और यह योजना 12 महीने तक चलने वाली थी। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति नए निवेशक को जोड़ता था, तो उसे 1,00,000 रुपए का बोनस मिलता था
लोगों ने एक लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक का निवेश किया है। निवेश करने के बाद जब लोग कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है, तो उनके नंबर बंद हैं। इस योजना में निवेश करने के लिए कांगड़ा जिला के अनेक लोगों ने बड़ी संख्या में पैसे लगाए थे,

#HimachalFraud #PunjabCompanyScam #BookScanningFraud #KangraNews #InvestmentScam #CyberCrime #HPPolice

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000