बीएसएफ ने पकड़े पांच तस्कर, अमृतसर सीमा पर पिस्तौल-गोला बारूद और हेरोइन बरामद – भारत केसरी टीवी

बीएसएफ ने पकड़े पांच तस्कर, अमृतसर सीमा पर पिस्तौल-गोला बारूद और हेरोइन बरामद

अमृतसर (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्तौल, गोला-बारूद और हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने के बाद जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भैणी राजपूताना गांव से सटे खेतों से 1.680 किलोग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए।

इसी अभियान में बीएसएफ ने एक संदिग्ध घर की तलाशी भी ली और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन, 63 कारतूस और चार मोबाइल फ़ोन सहित दो पैकेट बरामद किए गए। सभी आरोपी भैणी राजपूताना के ही निवासी हैं।

वहीं, एक अन्य घटना में, रोरनवाला कलां गांव के पास बीएसएफ जवानों ने दो तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 1.705 किलोग्राम हेरोइन के तीन पैकेट, एक बाइक, 2020 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर दांडे और अटारी गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए दो तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000