बिहार में आज तय होगी नई सरकार: एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियों पर मुहर या बदलेगा सत्ता समीकरण? – भारत केसरी टीवी

बिहार में आज तय होगी नई सरकार: एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियों पर मुहर या बदलेगा सत्ता समीकरण?

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश की धुकधुकी बढ़ाने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम शुक्रवार को सामने आ जाएंगे। मतगणना का कार्य राज्य के सभी 38 जिलों में स्थित 44 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगा और पहले बैलेट पेपरों की गिनती की जाएगी। आधिकारिक रुझान नौ बजे के आसपास आने शुरू हो जाएंगे और फिर 11 बजे के आसपास परिणाम भी तय होने लगेंगे। दोपहर बाद तक बिहार की नई सरकार की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरे प्रदेश में मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। मतगणना के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस बलों की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
बिहार चुनाव को लेकर अब तकसामने आए अधिकांश एग्जिट पोल्स ने राज्य में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने का दावा किया है। हालांकि एक पोल में तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। काउंटिंग के नतीजों से पहले पटना में पोस्टर वॉर सामने आई है। जदयू ने नीतीश कुमार के पक्ष में ‘टाइगर अभी जिंदा है’ का पोस्टर लगाया है, तो राजद ने तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए ‘अलविदा चाचा का’। इसी बीच भाजपा के ऑफिस पर ‘नरेंद्र, नीतीश भाई-भाई’ के पोस्टर लगे हैं। राजद के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार के साथ-साथ अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। तेजस्वी यादव के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी खड़े दिख रहे हैं।#BiharElectionResults
#BiharCountingDay
#ExitPollVsResults
#NDAvsMahagathbandhan
#NitishKumar
#TejashwiYadav
#BiharPolitics
#CountingDay2025
#PatnaPoliticalWar
#ElectionResultUpdate

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000