बिल्डिंग साइट से 80,000 की शटरिंग प्लेट चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार – कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

बिल्डिंग साइट से 80,000 की शटरिंग प्लेट चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार – कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कंडाघाट/शिमला, 25 जून 2025 | भारत केसरी टीवी रिपोर्ट

Advertisement

शिमला जिले के कंडाघाट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट से चोरी हुई लोहे की शटरिंग प्लेटों की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। चोरी गई प्लेटों की कीमत लगभग ₹80,000 बताई गई है।

📌 मामला:

श्री जगत सिंह, निवासी लोअर कच्चीघाटी शिमला और ठेकेदार by profession, ने 22 जून 2025 को कंडाघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि क्यारी मोड़ पर उनकी निर्माणाधीन साइट से 40 लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी हो गई हैं। यह चोरी 21 जून की सुबह 3 बजे के बाद हुई, जब रातभर चल रहे लैटर डालने का कार्य समाप्त कर मजदूर घर लौट गए थे।

📹 CCTV से खुलासा:

साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो लोग एक टिप्पर (HP 63C 9600) में प्लेटें लोड कर कंडाघाट की तरफ ले जाते दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जून को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

👮 गिरफ्तार आरोपी:

1. विरेंद्र उर्फ रोबिन उर्फ अनु, पुत्र श्री करणवीर, निवासी ढली, शिमला – उम्र 22 वर्ष

2. चक्षु, पुत्र श्री सुनील कुमार, निवासी बरमू केलटी, शिमला – उम्र 21 वर्ष

इन दोनों को क्यारी बंगला से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

🛠️ चोरी का माल पंचकूला से बरामद:

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि चोरी की गई प्लेटें पंचकूला, हरियाणा के रामपुर सियुड़ी इलाके में कबाड़ी को बेच दी गई थीं। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां से माल बरामद किया और कबाड़ी सचिन पुत्र वेद प्रकाश, निवासी रामपुर सियुड़ी, को पूछताछ में शामिल कर BNSS 2023 की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया।

🔎 आगे की जांच:

गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

📌 केस विवरण:

FIR No.: 73/2025

धारा: 303(2), 3(5), 317(2) BNS

थाना: कंडाघाट

घटना तिथि: 20-21 जून 2025

FIR तिथि: 22 जून 2025

गिरफ्तारी: 23 जून 2025

बरामदगी स्थान: रामपुर सियुड़ी, पंचकूला (हरियाणा)

✅ भारत केसरी टीवी आपके लिए लाता है सबसे तेज़ और सटीक खबरें।
📲 अधिक अपडेट के लिए हमें YouTube, Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000