बिलासपुर में बड़ी खुशखबरी: अब झील के रास्ते होंगे नयनादेवी और बाबा बालक नाथ के दर्शन – भारत केसरी टीवी

बिलासपुर में बड़ी खुशखबरी: अब झील के रास्ते होंगे नयनादेवी और बाबा बालक नाथ के दर्शन

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बिलासपुर मे नयनादेवी और बाबा बालक नाथ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब झील के रास्ते होंगे दर्शन, केंद्र ने दी केबल फेरी को मंजूरी

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मां नयनादेवी मंदिर और बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई को भाखड़ा डैम के जल क्षेत्र में केबल फेरी सेवा से जोड़ने की परियोजना को केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय की एक टीम जल्द ही स्थल का भौतिक निरीक्षण करने के लिए बिलासपुर पहुंचेगी।

एक साथ 30 गाड़ियां और 150 यात्री ले जाएगी केबल फेरी

दरअसल, नयनादेवी और शाहतलाई धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए न्यास प्रशासन ने यह योजना तैयार की थी। इसका प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा गया था। हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश और केंद्रीय अधिकारियों ने परियोजना की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। प्रस्तावित केबल फेरी सेवा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें एक बार में लगभग 25 से 30 गाड़ियां (जिनमें कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर शामिल हैं) तथा 100 से 150 यात्रियों को ले जाया जा सकेगा।

लंबे सड़क मार्ग से मिलेगी मुक्ति, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

फिलहाल दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऊना जिले से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिसमें काफी समय खर्च होता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000