*बिजली के खंभे से टकराया ट्राला, हाई वोल्टेज तारों से उठी चिंगारियों ने मचाई तबाही, बड़ा हादसा टला* – भारत केसरी टीवी

*बिजली के खंभे से टकराया ट्राला, हाई वोल्टेज तारों से उठी चिंगारियों ने मचाई तबाही, बड़ा हादसा टला*

परवाणू में हाई वोल्टेज तारों से उठी चिंगारियों ने मचाई तबाही, बड़ा हादसा टला
औद्योगिक नगर परवाणू के सेक्टर-5 में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक भारी मालवाहक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते ट्राले में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास खड़ी एक हायड्रा मशीन, कार और स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें शाम लगभग पांच बजे घटना की सूचना मिली थी। टीम ने समय रहते पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ी दुर्घटना होने से टाल दी।
फायर विभाग के अनुसार इस अग्निकांड में चार वाहन जिसमें एक मालवाहक ट्राला, हायड्रा, स्कूटी और कार को भी भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राले का संतुलन बिगडऩे के बाद वह सडक़ किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराया, जहां एक हायड्रा भी मौजूद था। खंभे की हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारियों ने कुछ ही पलों में आग को विकराल रूप दे दिया। फायर ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि फायर टीम ने समय पर पहुंचकर आग को काबू में किया और अन्य आसपास के औद्योगिक इकाइयों को किसी बड़े खतरे से बचा लिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000