बार-बार बदलते रोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा, चौथी बार हुआ बदलाव, चुनावी दंगल में कूदने वालों की धडक़न बेकाबू – भारत केसरी टीवी

बार-बार बदलते रोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा, चौथी बार हुआ बदलाव, चुनावी दंगल में कूदने वालों की धडक़न बेकाबू

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बार-बार बदलते रोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा, चौथी बार हुआ बदलाव, चुनावी दंगल में कूदने वालों की धडक़न बेकाबू

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले ही सियासी पारा अपने उफान पर है। मुद्दा है आरक्षण और रोस्टर का। प्रदेश में आरक्षण नियमों को लेकर मचे घमासान के बीच अब चौथी बार नया रोस्टर जारी किया गया है। सरकार के बार-बार बदलते फैसलों ने जहां भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है, वहीं विपक्ष भी पंचायत चुनावों के सस्पेंस को लेकर हमलावर है। पंचायत इसकी शुरुआत तब हुई, जब सरकार ने घोषणा की कि इस बार आरक्षण पूरी तरह नए सिरे से तय होगा। इस खबर के आते ही भावी उम्मीदवारों ने अपनी गोटियां सेट करनी शुरू कर दीं, लेकिन यह उत्साह ज्यादा दिन नहीं टिका। सरकार जल्द ही अपने कदम पीछे खींचती नजर आई और नया फरमान जारी हुआ कि जो पंचायतें लगातार दो बार आरक्षित रही हैं, उन्हें इस बार सामान्य कर दिया जाएगा। विवाद तब और गरमाया जब तीसरे चरण में सरकार ने जिलाधिकारियों को पांच प्रतिशत तक आरक्षण तय करने की विशेष शक्तियां दे दीं।

इस फैसले को आनन-फानन में हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अदालत ने सरकार के इस कदम पर ब्रेक लगा दिया, जिससे चुनावी तैयारियों पर असमंजस के बादल छा गए। अदालती दखल के बाद अब चौथी बार जारी रोस्टर में सरकार ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की है। नए नियमों में फिर से दो बार आरक्षित रही पंचायतों को इस बार आरक्षित न करने की बात दोहराई गई है, जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाना है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए संवैधानिक कोटा सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000