राज्यपाल ने नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम की बालिकाओं को दी दिवाली की शुभकामनाएं – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम की बालिकाओं को दी दिवाली की शुभकामनाएं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दीपावली पर्व से पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शुक्ला के साथ आज शिमला के समीप मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिठाइयां वितरित कीं।

Advertisement

बालिका आश्रम में अध्ययनरत बालिकाओं से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बालिकाओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अपना उत्साह कभी मंद न होने दें और सदैव राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का प्रयास करें।”

Advertisement

श्री शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के त्यौहार प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी भावनाएं और मूल्य इन दिव्य परंपराओं से जुड़े रहने चाहिएं।”

राज्यपाल ने इस बात पर बल दिया कि ऐसे संस्थानों में रह रहे बच्चों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए समान अवसर दिए जाने चाहिएं तथा उन्हें सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने कौशल और आत्मविश्वास को मंच प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000