बलूच लड़ाकों का पाकिस्तानी सेना पर हमला, 10 सैनिकों की मौत | BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा- यह हमारी आज़ादी की जंग का हिस्सा – भारत केसरी टीवी

बलूच लड़ाकों का पाकिस्तानी सेना पर हमला, 10 सैनिकों की मौत | BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा- यह हमारी आज़ादी की जंग का हिस्सा

क्वेटा, बलूचिस्तान: भारत केसरी टीवी

Advertisement

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की सेना पर बड़ा हमला करते हुए 10 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। यह हमला क्वेटा से करीब 30 किलोमीटर दूर मार्गट चेकपोस्ट के पास हुआ, जहां सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल IED से निशाना बनाया गया। BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी “आज़ादी की लड़ाई का हिस्सा” बताया है।

Advertisement

BLA द्वारा जारी किए गए फुटेज में हमले के दृश्य दिखाए गए हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियाँ जारी हैं और पाकिस्तानी सेना से संघर्ष बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

BLA का ऑपरेशन जारी रहने की चेतावनी
BLA के बयान में कहा गया है कि उनके फ्रीडम फाइटर्स पाकिस्तान की सेना के खिलाफ ऑपरेशन को आगे भी अंजाम देते रहेंगे। संगठन की मांग है कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया जाए।

Advertisement

पिछले महीने ट्रेन हाईजैक की घटना
गौरतलब है कि BLA ने पिछले महीने क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 450 से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान BLA ने बलूच कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कैदियों और गायब लोगों की रिहाई की मांग की थी। इस घटना के बाद सेना और लड़ाकों के बीच 48 घंटे तक संघर्ष चला। पाकिस्तानी सेना ने 33 लड़ाकों के मारे जाने और सभी बंधकों को छुड़ाने का दावा किया, जबकि BLA ने 100 सैनिकों को मारने की बात कही।

बलूच लिबरेशन आर्मी कौन है?
BLA बलूचिस्तान का एक प्रमुख अलगाववादी संगठन है, जिसकी स्थापना 1970 के दशक में हुई थी। इसका उद्देश्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान और चीनी प्रभाव से मुक्त कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना है। यह संगठन 2007 से पाकिस्तान की आतंकी संगठनों की सूची में शामिल है।

पाकिस्तान: आतंकवाद से जूझता देश
सिडनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में पाकिस्तान को दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश की 90% आतंकी घटनाएँ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में होती हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000