बजट सत्र में आज कटौती प्रस्तावों पर चर्चा, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत – भारत केसरी टीवी

बजट सत्र में आज कटौती प्रस्तावों पर चर्चा, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बजट अनुमानों की अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा

 

30 मार्च को विधानसभा में पारित होगा बजट

 

 

हिमकेयर, सहारा योजना और प्रदेश में लॉटरी को लेकर भी सदन में उठेंगे सवाल

 

 

हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की कार्य सूची जारी की है। वहीं, शुक्रवार को बजट अनुमानों की मांगों पर प्रस्तुतीकरण और चर्चा का दौर भी जारी रहेगा और मतदान का कार्यसूची में रखा है। 30 मार्च को विधानसभा में बजट पारित होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्रकाल के दौरान सरकार से आउटसोर्स आईपीआर एजेंसी हायर करने और निजी स्कूलों द्वारा वार्षिक शुल्क के नाम पर लिए जा रहे पुन: प्रवेश शुल्क से जुड़ा सवाल पूछा गया है। शुक्रवार को सदन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों रेंजीडेंट ऑडिट स्कीम तथा एसएडी के अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति के प्रश्र के अलावा थ्री टेयर पे स्केल पॉलिसी और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा गया है। वहीं, हिमकेयर और सहारा योजना और प्रदेश में लॉटरी को लेकर भी सवाल सदन में उठेगा।

 

शुक्रवार के दिन सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान होगा। इसके उपरांत बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत मांग संख्या सात से होगी। ये कटौती प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक बिक्रम सिंह, सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार और आशीष शर्मा की ओर से लाया गया है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से मांग संख्या आठ से लेकर 11 तक और मांग संख्या 13 के तहत कटौती प्रस्ताव आए हैं। दो दिनों तक सदन के भीतर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा होनी है और 30 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। कार्यसूची के तहत 31 मार्च को सदन में शासकीय/ विधायी कार्यों के अलावा गैर सरकारी सदस्य दिवस रहेगा। आगामी दों दिनों तक सदन में शासकीय/विधायी कार्य होंगे और दो अप्रैल को विधानसभा के बजट सत्र का समापन हो जाएगा

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000