बजट सत्र के बीच 19 IAS-HAS बदले, संदीप कुमार मंडलायुक्त कांगड़ा-विनय सिंह सहकारी बैंक के होंगे नए MD – भारत केसरी टीवी

बजट सत्र के बीच 19 IAS-HAS बदले, संदीप कुमार मंडलायुक्त कांगड़ा-विनय सिंह सहकारी बैंक के होंगे नए MD

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*बजट सत्र के बीच 19 IAS-HAS बदले, संदीप कुमार मंडलायुक्त कांगड़ा-विनय सिंह सहकारी बैंक के होंगे नए MD*

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र के बीच मंगलवार को 19 अधिकारियों के तबादला किए हैं। इनमें आठ आईएएस अधिकारी, एक आईएफएस अधिकारी और बाकी एचएएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने 2010 बैच के आईएएस संदीप कुमार को अब डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा, धर्मशाला में नियुक्त किया है। 2014 बैच के आईएएस दुनीचंद राणा को एचपीएमसी में मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया है। इसके साथ वह एग्रो इंडस्ट्रीज और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। 2014 बैच के आईएएस रामकुमार गौतम को अब स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का एमडी नियुक्त किया गया है, जो इस कार्यभार से हेमिस नेगी को भारमुक्त करेंगे। कुमद सिंह को अब फूड और सिविल सप्लाईज का नया निदेशक नियुक्त किया है। एचपीएमसी के एमडी विनय सिंह को अब राज्य सहकारी बैंक के एमडी के पद पर नियुक्त किया गया है। आरसी पांगी रहे मनेष कुमार को अब सेटलमेंट ऑफिसर शिमला तैनात किया गया है। डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन अक्षय सूद को अब सेटलमेंट ऑफिसर धर्मशाला लगाया गया है। वह हाल ही में इंडक्शन के जरिए आईएएस में आए थे। 2023 बैच के आईएएस द्विज गोयल को एसडीएम पांवटा साहिब तैनात किया गया है। एचएएस अधिकारियों की सूची में श्रवण कुमार मांटा को राज्य सहकारी बैंक के एमडी के पद से बदलकर अब स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। रमन गढ़संघी को धर्मशाला स्मार्ट सिटी में जनरल मैनेजर कार्मिक लगाया गया है।

 

मनमोहन सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी चंबा तैनात किया गया है। कृष्ण कुमार शर्मा को एसडीएम सरकाघाट के पद पर भेजा गया है। गुंजित सिंह चीमा को एसडीएम पांवटा साहिब से इसी पद पर मनाली ट्रांसफर किया गया है। रमन कुमार शर्मा को एसडीएम मनाली से एसडीएम कफोटा, सिरमौर भेजा गया है। आकांक्षा शर्मा को लैंड एक्विजिशन ऑफिसर पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू में तैनात किया गया है। राजेंद्र कुमार गौतम को ज्वाइंट डायरेक्टर आईटी विभाग शिमला तैनात किया गया है, जबकि असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी चंबा अपराजिता चंदेल को कार्मिक विभाग के पूल में रिपोर्ट करने को कहा गया है। राज्य सरकार ने सचिवालय में एक और आईएफएस की एंट्री करवाई है। 1999 बैच के आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया है। इन्हें पहले कार्मिक विभाग के डिस्पोजल पर डाला गया था। अब इन्हें एन्वायरनमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डायरेक्ट तैनात किया गया है। वह अब डिजास्टर मैनेजमेंट के भी डायरेक्टर होंगे।

 

आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी होंगे डीआईजी टीटीआर

 

शिमला। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी को डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे, शिमला की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी जहूर एच जैदी को आईजी एपीटी के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस अधिकारी गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर व अमित यादव को कांगड़ा जिला के सकोह स्थित सेकेंड आईआरबीएन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000