बघाट बैंक डिफाल्टर गिरफ्तार, सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अब तक छह गिरफ्तारी, चार ने किया आत्मसमर्पण – भारत केसरी टीवी

बघाट बैंक डिफाल्टर गिरफ्तार, सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अब तक छह गिरफ्तारी, चार ने किया आत्मसमर्पण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बघाट अर्बन बैंक के डिफाल्टर को सोलन पुलिस ने जिला शिमला के नेरवा से गिरफ्तार किया है। गारंटर को पुलिस द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत में पेश किया गया। डिफाल्टर फर्म की बैंक के प्रति 32 लाख 79 हजार रुपए की देनदारी है। बघाट बैंक मामले में पुलिस द्वारा की गई यह छठी गिरफ्तारी है, जबकि चार डिफाल्टरों ने आत्मसमर्पण किया है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन ने दो चरणों में कुल 22 डिफाल्टरों के खिलाफ वारंट जारी किए थे। इसी क्रम में अदालत द्वारा मेघ राम शर्मा निवासी सनत डाकखाना भालू तहसील चौपाल जिला शिमला के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके अनुसार मेघ राम शर्मा ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, लेकिन वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफाल्टर घोषित कर दिया था, जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 32,79,083 रुपए बनती है। देनदारी को न चुकाने पर मेघ राम शर्मा के विरूद्ध सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं (एआरसीएस) सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा है और उसे उक्त कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।
इस पर कार्रवाई करते हुए एआरसीएस सोलन की अदालत द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है#BaghatBankCase #LoanDefaulter #SolanPolice #BankFraud #Arrest #HimachalPradesh #LoanRecovery #CooperativeBank #ARCSSolan #FinancialCrime

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000