बघाट बैंक के डिफल्टर की हुई पहली गिरफ्तारी,वारंट की अनुपालना में पुलिस ने किया डिफॉल्टर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

बघाट बैंक के डिफल्टर की हुई पहली गिरफ्तारी,वारंट की अनुपालना में पुलिस ने किया डिफॉल्टर गिरफ्तार

सोलन,मदन शर्मा 23 अक्टूबर 2025।

Advertisement

दिनांक 17-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा खेम लाल पुत्र श्री कमान लाल निवासी सपरून, गुरुद्वारा पॉवर हाउस रोड, सोलन (हि.प्र.) पार्टनर M/S Royal Associates के विरुद्ध धारा 75(A) Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

खेम लाल ने बघाट बैंक सोलन से व्यापारिक उद्देश्य (Business Purpose) के लिए ऋण प्राप्त किया था, परंतु तय अवधि में ऋण राशि लौटाने में असफल रहा। इस कारण बैंक ने उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया। खेम लाल की ब्याज सहित कुल देनदारी ₹2,10,65,893/- बनती है।

उक्त ऋण अदायगी न होने पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा था। कोर्ट द्वारा आरोपी को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट की अनुपालना में आज दिनांक 23-10-2025 को पुलिस चौकी सपरून सोलन की टीम ने आरोपी/डिफॉल्टर खेम लाल पुत्र श्री कमान लाल को गिरफ्तार किया।
आरोपी को सहायक पंजीयक सभायें सोलन के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

📍स्रोत: पुलिस चौकी सपरून, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000