फर्जी सेंक्शन ऑर्डर तैयार करने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं, जानें मामला – भारत केसरी टीवी

फर्जी सेंक्शन ऑर्डर तैयार करने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं, जानें मामला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास विभाग में महिला अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के जरिये करीब 68 लाख रुपये का सेंक्शन ऑर्डर तैयार करने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह से कई और मामले भी हो सकते हैं, जिसमें अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर के जरिये कंपनियों या व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। महिला अधिकारी ने भी अपनी शिकायत में इसको लेकर आशंका जताई है। साथ ही मामले को लेकर संबंधित डीलिंग हैंड समेत अन्य संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है। आने वाले दिनों में ऐसे कई मामलों का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस ने विभाग से कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं। संबंधित कागजात मिलने के बाद इनका अध्ययन करने के बाद आगामी मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हैरानी इस बात की है कि जिस महिला अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करके पूरे गड़बड़झाले को अंजाम दिया गया है, उनका पहले ही विभाग से तबादला हो चुका था।

Advertisement

इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब विभाग के निदेशक ने संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दी। महिला अधिकारी ने इस संबंध में थाना केलांग में जीरो एफआईआर करवाई है। अपनी शिकायत में लाहौल स्पीति के केलांग में एडीसी टू डीसी एवं एसडीएम लाहौल कल्याणी गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व वह जून 2022 से 5 जुलाई 2025 तक ग्रामीण विकास निदेशालय शिमला में बतौर डिप्टी सीईओ (एचपीएसआरएलएम) के पद पर तैनात थीं। 27 सितंबर को उन्हें पता चला कि एक सरकारी दस्तावेज (सेंक्शन आर्डर) पर उनके हस्ताक्षर पाए गए हैं। इसकी तिथि सितंबर 2025 की है, जबकि वह इस समय अवधि में विभाग में सेवाएं ही नहीं दे रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं। इसमें एक कंपनी के नाम पर 68,31,200 रुपये का सेंक्शन ऑर्डर रिसीव करवाया गया है।

68 लाख रुपये का सेंक्शन ऑर्डर तैयार करने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है। आने वाले दिनों में ऐसे कई मामलों का खुलासा भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000