फर्जी एससी प्रमाण पत्र से जीता चुनाव, चुराह में पूर्व प्रधान गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

फर्जी एससी प्रमाण पत्र से जीता चुनाव, चुराह में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में सत्ता के लिए फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत गुवाड़ी के पूर्व प्रधान जन्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी अनुसूचित जाति (एसी) प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने और 5 साल तक धोखे से प्रधान पद पर काबिज रहने का गंभीर आरोप है।  जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गांव बाड़ी, डाकघर खुशनगरी के निवासी भगत राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जन्म सिंह ने प्रशासन और जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। आरोपी ने अवैध तरीके से खुद को अनुसूचित जाति का बताकर प्रमाण पत्र बनवाया और गुवाड़ी पंचायत में एससी आरक्षित सीट से चुनाव जीत लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस फर्जीवाड़े के दम पर पूरे 5 साल तक प्रधान के पद पर रहकर सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल भी किया।

तहसीलदार ने निरस्त किया था प्रमाण पत्र
पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्व विभाग ने भी मामले की गहनता से जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी ने तथ्यों को छिपाकर और गलत जानकारी देकर प्रशासनिक कार्यालय से प्रमाण पत्र हासिल किया था। नायब तहसीलदार सलूणी ने इसे नियमों की अनदेखी और कानून का उल्लंघन मानते हुए आरोपी प्रधान के प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाब से निऱसत कर दिया था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000