प्लास्टिक कचरे से बनेंगी सडक़ें, पीडब्ल्यूडी ने जारी की एसओपी, सिर्फ चुनिंदा प्लास्टिक का होगा उपयोग – भारत केसरी टीवी

प्लास्टिक कचरे से बनेंगी सडक़ें, पीडब्ल्यूडी ने जारी की एसओपी, सिर्फ चुनिंदा प्लास्टिक का होगा उपयोग

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पीडब्ल्यूडी ने रोड कंस्ट्रक्शन में प्लास्टिक उपयोग को लेकर जारी की एसओपी, सिर्फ चुनिंदा प्लास्टिक का होगा उपयोग

हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने राज्य में बिटुमिन सडक़ों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग को लेकर विस्तृत स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी कर दी है। इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पीडब्ल्यूडी मंडल अपने अधिकार क्षेत्र के शहरी निकायों को लिखित रूप से बताएगा कि वित्तीय वर्ष के दौरान सडक़ निर्माण के लिए कितनी मात्रा में स्वच्छ प्लास्टिक कचरे की आवश्यकता होगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारी 15 दिनों के भीतर संबंधित नगर निकायों का दौरा कर उन्हें प्रशिक्षण देंगे कि किस प्रकार के प्लास्टिक कचरे को एकत्रित और अलग करना है, ताकि उसका उपयोग सडक़ निर्माण में किया जा सके। एसओपी के अनुसार कैरी बैग, प्लास्टिक बोरे, दूध की थैलियां तथा कॉस्मेटिक एवं डिटर्जेंट की प्लास्टिक बोतलों से प्राप्त लचीले प्लास्टिक कचरे का उपयोग सडक़ निर्माण में किया जाएगा। कठोर प्लास्टिक और काले रंग की प्लास्टिक फिल्म या सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निकायों को प्लास्टिक कचरे को साफ करके तैयार करना होगा, ताकि उसमें धूल या अन्य अशुद्धियां प्लास्टिक के कुल वजन के एक प्रतिशत से अधिक न हों। इसके बाद प्लास्टिक को 2.36 मिलीमीटर से 600 माइक्रोन आकार तक बारीक काटकर तैयार किया जाएगा।

निर्धारित आकार से बड़े टुकड़ों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसओपी के अनुसार सडक़ निर्माण में प्रयुक्त बिटुमिनस मिश्रण तैयार करते समय बिटुमन के वजन का आठ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000