प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अतिथि व्याख्यान आयोजित – भारत केसरी टीवी

प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अतिथि व्याख्यान आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में प्रो. एम.एल. श्रॉफ की जयंती पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Advertisement

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन में भारतीय फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रो. श्रॉफ के फार्मेसी शिक्षा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करना और विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा देना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ड्रग इंस्पेक्टर सोलन, प्रीति महंत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने फार्मेसी पेशे में जिम्मेदारियों और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों को बताया कि एक फार्मासिस्ट की भूमिका स्वास्थ्य व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उन्हें अपने पेशे में नैतिकता तथा जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर शचि सिंह और प्रिंसिपल डॉ. अवनीत गुप्ता ने ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति महंत का धन्यवाद करते हुए छात्रों से उनके अनुभवों और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यह व्याख्यान नवोदित फार्मासिस्टों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में ईमानदारी तथा समर्पण के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित किया

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000