प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी के लिए लीज पर ले सकेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया लीज रूल्स में संशोधन का ड्राफ्ट – भारत केसरी टीवी

प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी के लिए लीज पर ले सकेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया लीज रूल्स में संशोधन का ड्राफ्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी के लिए लीज पर ले सकेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया लीज रूल्स में संशोधन का ड्राफ्ट*

Advertisement

रेजिडेंशियल हाउस के नॉन कॉमर्शियल यूज को ही मिलेगी भूमि

हिमुडा को छोडक़र बाकी सभी लीज अधिकतम 40 साल के लिए होंगी

हिमाचल में अब हाउसिंग सोसायटी बनाने के लिए लीज पर जमीन ली जा सकेगी। इस जमीन का इस्तेमाल रेजिडेंशियल हाउस बनाने के लिए होगा, जो प्राइवेट होंगे और नॉन कॉमर्शियल इस्तेमाल में प्रयोग किए जाएंगे। हिमाचल सरकार ने इस बारे में लीज नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें नियम चार में संशोधन कर लीज का एक पर्पज आखिरी नंबर पर जोड़ा गया है। इससे पहले प्राइवेट हाउसिंग सोसायटी के लिए लीज पर जमीन लेने की व्यवस्था नहीं थी। ड्राफ्ट के अनुसार, इस बारे में लोगों से आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए हैं। 30 दिन के भीतर लोग अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को अपनी आपत्ति भेज सकते हैं।

इसके बाद इस संशोधन को फाइनल किया जाएगा। हालांकि, राज्य सरकार ने लीज की अधिकतम अवधि को 40 साल कर दिया है और इस बारे में फाइनल नोटिफिकेशन भी साथ ही कर दी है। इसके लिए नियम सात में संशोधन किया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में हिमुडा के अलावा 40 साल से ज्यादा की अवधि के लिए लीज नहीं देगी। सिर्फ हिमुडा के मामले में 80 साल तक लीज हो सकती है। इस बारे में ड्राफ्ट पहले जारी किया गया था और अब फाइनल नोटिफिकेशन हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000