प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी

मंडी, मदन शर्मा 29 फरवरी

Advertisement

जनमानस के सतत विकास तथा बेहतर स्वरोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है।

Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार पूरे भारत वर्ष में 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सौर उपकरणों के माध्यम से प्रदान करेगी।

Advertisement

इस महत्वाकांक्षी योजना पर भारत सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर या उपयुक्त खाली स्थान पर सौर बिजली उत्पादन उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

Advertisement

सौर उपकरण लगाने हेतु भारत सरकार लाभार्थियों को आकर्षक सब्सिडी प्रदान करेगी।

अधीक्षक डाकघ मंडी रस्वरुप चन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु लाभार्थियों को पंजीकृत करने का कार्य डाक विभाग को सौंपा गया है।

डाक विभाग के पोस्टमैन घर द्वार जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। मण्डी डाक मण्डल के डाक कर्मचारियों द्वारा इस योजना का पंजीकरण सभी डाकघरों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला मण्डी, कुल्लू तथा लाहुल और स्पिति (लाहुल क्षेत्र) के 38,000 लाभार्थिओं को पंजीकृत किया जाएगा जिसकी अंतिम पंजीकरण तिथि 08 मार्च 20024 है।

उन्होंने कहा कि सभी तीन जिलों के इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाने हेतु अपने संबंधित पोस्टमैन या नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000