प्रधानमंत्री के खिलाफ मौत की कामना कांग्रेस की ओछी और विकृत मानसिकता का प्रमाण : सुरेश कश्यप – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री के खिलाफ मौत की कामना कांग्रेस की ओछी और विकृत मानसिकता का प्रमाण : सुरेश कश्यप

शिमला बयरो Subhash Sharma, 15/12/25

Advertisement

 

 

 

 

प्रधानमंत्री के खिलाफ मौत की कामना कांग्रेस की ओछी और विकृत मानसिकता का प्रमाण : सुरेश कश्य

 

कांग्रेस ने राजनीति का स्तर रसातल में पहुंचाया, सोनिया गांधी एवं सुक्खू देश से माफी मांगें : भाजपा

 

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी की हालिया रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अत्यंत दुख और उद्वेलित मन से यह विषय देश के सामने रखना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी की रैली में जिस प्रकार “मोदी, तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी” जैसे नारे लगाए गए, वे न केवल रिकॉर्ड पर हैं बल्कि कांग्रेस की सोच, संस्कार और मानसिकता को भी पूरी तरह उजागर करते हैं।

 

सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग और मृत्यु की कामना करना घोर निंदनीय, शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह नामदारों की झुंझलाहट और हताशा का स्पष्ट प्रमाण है कि बार-बार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस अब इस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का स्तर इतना नीचे गिरा दिया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

 

उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कड़ा विरोध दर्ज किया गया। राज्यसभा में सदन के नेता एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। वहीं लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदे जाने जैसे नारे लगना राजनीति के पतन का सबसे घिनौना उदाहरण है।

 

सुरेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस रैली में पूरा शीर्ष नेतृत्व एवं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और उनके सभी विधायक मौजूद थे, इसके बावजूद इस तरह के नारे लगना यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेतृत्व या तो मौन समर्थन दे रहा था या जानबूझकर इस घृणित राजनीति को बढ़ावा दे रहा था। इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना देश के लिए और कुछ नहीं हो सकती।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करती है और स्पष्ट रूप से मांग करती है कि सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ मृत्यु की कामना करना न केवल अमानवीय है, बल्कि राष्ट्र का अपमान भी है।

 

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि इस प्रकार की नकारात्मक, घृणास्पद और स्तरहीन राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर कांग्रेस को इसका करारा जवाब भी देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000