प्रदेश को अराजकता, दादागिरी, गुंडागर्दी का हब बना दिया, यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 21/04/2024

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जिला कांगड़ा के पालमपुर में जिस कदर हत्या का मामला सामने आया है वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू को व कांग्रेस सरकार को आईना है। डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता का, दादागिरी का, गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि युवती के उपर 12 बार धारदार हथियार से वार किया गया, यह साबित करता है कि कैसे दरिंदो को, गुण्डों को वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है। चम्बा के दलित युवक की हत्या करके उसके 8 टुकड़े कर दिए गए परन्तु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रंेगी। उस दिन से हत्या, बलात्कार, डकैती का चला हुआ क्रम थमन का नाम नहीं ले रहा है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इस सरकार में डर और भय आम नागरिक को है, भाजपा कार्यकर्ताओं को है, सरकार के विरोध में आवाज उठाने वाले विधायकों को है परन्तु खूनी, बलात्कारी भय मुक्त हैं। पुलिस का डंडा राजनीतिक विरोधियों पर डटकर चल रहा है परन्तु चुनाव की इस बेला में जब चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होनी चाहिए, ऐसे समय पर हत्यायें होना वर्तमान कांग्रेस सरकार का अंत आ गया है यह साबित करता है। प्रदेश में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार अपना इकबाल खो चुकी है और उसे सत्ता में रहने का कोई हर नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000