पेट्रोल-डीजल महंगे कर कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला सीधा आर्थिक बोझ : सुरेश कश्यप  – भारत केसरी टीवी

पेट्रोल-डीजल महंगे कर कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला सीधा आर्थिक बोझ : सुरेश कश्यप 

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा   24/03/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

र्पट्रोल-डीजल महंगे कर कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला सीधा आर्थिक बोझ : सुरेश कश्यप

 

लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया गया टैक्स प्रदेश की जनता, खासकर किसानों, बागवानों और मध्यम वर्ग के लिए भारी पड़ने वाला है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार का जनविरोधी फैसला बताते हुए कहा कि इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा पर्यटन और व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

 

 

ईंधन पर टैक्स बढ़ाकर कांग्रेस ने विकास नहीं, महंगाई को बढ़ावा दिया : राजीव भारद्वान

 

लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना सीधे-सीधे आम जनता की जेब पर हमला है। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन लागत बढ़ेगी और हर आवश्यक वस्तु महंगी होगी, जिससे कांग्रेस सरकार की गलत आर्थिक नीतियां उजागर होती हैं।

 

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाना कांग्रेस की वित्तीय विफलता का प्रमाण : हर्ष महाजन

भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि जब सरकार आर्थिक प्रबंधन में विफल हो जाती है, तब वह जनता पर टैक्स का बोझ डालती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह फैसला दर्शाता है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर है और सरकार जनता से ही इसकी भरपाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000