पूर्व CM धूमल के ड्राइवर शांति स्वरूप ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी – भारत केसरी टीवी

पूर्व CM धूमल के ड्राइवर शांति स्वरूप ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जिला कल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अब मृतक के शव का पोस्टमार्टम ढालपुर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान शांति स्वरूप निवासी रायसन बिहाल के रूप में हुई है, जो पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर थे। साल 2020 में शांति स्वरूप सचिवालय से सेवानिवृत हुए थे और उसके बाद अपने घर में रह रहे थे।
मृतक शांति स्वरूप (64) की पत्नी बीना देवी ने बताया कि सुबह जब वह अपने पति को खाना खाने के लिए बुलाने गईं, तो कमरे में वह लहूलुहान हालात में पड़े हुए थे। ऐसे में बीना देवी ने तुरंत पुलिस और अपने पड़ोसियों को सूचित किया। बीना देवी ने बताया कि सुबह उनके पड़ोस में बच्चे पटाखे भी फोड़ रहे थे। ऐसे में उन्हें गोली चलने की आवाज तो आई थी, लेकिन उन्हें लगा कि बच्चे पटाखे फोड़ रहे हैं और यह आवाज पटाखे की है, लेकिन जब वह कमरे में पहुंची तो उन्होंने अपने पति को लहूलुहान हालत में पाया। ऐसे में उन्होंने तुरंत पुलिस को भी सूचित किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अब इस दुर्घटना के कारणों की भी छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास पेश आई हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्होंने अपने आप को पिस्टल से सिर में मारी गोली हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Advertisement

#HimachalNews #PKDhumal #ShantiSwaroop #SuicideCase #BreakingNews

Advertisement

#PoliceInvestigation

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000