पुलिस कर्मियों का मुफ्त बनेगा हिम बस कार्ड, ऑनलाइन करना होगा आवेदन – भारत केसरी टीवी

पुलिस कर्मियों का मुफ्त बनेगा हिम बस कार्ड, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एचआरटीसी बसों में रियायती दरों पर सफर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को हिम बस कार्ड बनाने के लिए लगने वाले शुल्क 200 रुपए जीएसटी में छूट दी है, लेकिन बसों में रियायती दरों में सफर के लिए पुलिस कर्मचारियों को हिम बस कार्ड बनाना होगा। यह कार्ड एचआरटीसी नि:शुल्क बनाएगा। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों को एचआरटीसी के ऑनलाइन हिम बस कार्ड पोर्टल पर आवेदन करना होगा और सभी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करवाना होंगे। आवेदन के दौरान पुलिस कर्मचारियों की फीस नहीं लगेगी, लेकिन अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिम बस कार्ड पुलिस कर्मचारी द्वारा चयनित कलैक्टिंग सैंटर से लेना होगा। पुलिस कर्मचारियों को भी अन्य रियायती दरों में सफर करने वाले यात्रियों की तरह कार्ड पर ही रियायती दरों पर बसों में सेवा मिलेगी।

Advertisement

बिना हिम बस कार्ड पुलिस कर्मी का भी लगेगा किराया

बिना हिम बस कार्ड के पुलिस कर्मचारी का भी बसों में किराया लगेगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने रियायती दरों में सफर करने वालों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य किया है। सिर्फ पुलिस कर्मचारियों को हिम बस कार्ड बनाने की शुल्क में छूट दी है। यानी उन्हें हिम बस कार्ड बनाने के २३६ रुपए नहीं देने होंगे, लेकिन हिम बस कार्ड तो पुलिस कर्मचारी को भी बनाना होगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000