महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम – भारत केसरी टीवी

महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने दिसंबर की पहली तारीख को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका दे दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। तमाम शहरों में कंपनियों ने संशोधित दाम जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर करीब 18 रुपये तक महंगा हुआ है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस बार भी बिना बदलाव के स्थिर हैं।

Advertisement

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिसंबर की पहली तारीख को किए गए बदलाव को देखें, तो दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक 10 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि अब तक 1802 रुपये का मिल रहा था।

Advertisement

इसके अलावा अन्य महानगरों की बात करें, तो ये कॉमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में अब 1927 रुपये का हो गया है, जो कि 1 नवंबर को हुए इजाफे के बाद 1911.50 रुपये का बिक रहा था। इसके साथ ही मुंबई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 1771 रुपये हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में अब तक ये सिलेंडर 1964.50 रुपये का मिल रहा था, जो कि अब 1980.50 रुपये का हो गया है।

Advertisement

इससे पहले बीते महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000