पिंजौर में बवाल: आईजी के नाबालिग बेटे व सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज – भारत केसरी टीवी

पिंजौर में बवाल: आईजी के नाबालिग बेटे व सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हरियाणा के पिंजौर थाना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता के परिवार से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, आईजी के नाबालिग बेटे सहित 10 से 15 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस प्रकरण में आईजी की पत्नी शालू गुप्ता का नाम भी शामिल किया गया है।

Advertisement

एफआईआर अमरावती एनक्लेव निवासी अनुपम धनवान की शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोप है कि आईजी के नाबालिग बेटे ने लाल-नीली बत्ती लगी बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी उनकी थार के सामने आकर रोक दी। इस घटना से थार में बैठे उनके बच्चे घबरा गए और खुद को वाहन के अंदर बंद कर लिया।

Advertisement

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बेसबॉल बैट से थार के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर कथित तौर पर स्कॉर्पियो से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की मां ने भी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं।

पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000