**पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने फ्रांस से 26 राफेल-M फाइटर जेट खरीदने का सौदा फाइनल किया** – भारत केसरी टीवी

**पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने फ्रांस से 26 राफेल-M फाइटर जेट खरीदने का सौदा फाइनल किया**

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सोमवार को फ्रांस के साथ 63,000 करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट्स खरीदने के लिए अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन मौजूद रहे।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने हाल ही में इस डील को मंजूरी दी थी। इससे पहले, जुलाई 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने नौसेना के लिए इन विमानों की खरीद को हरी झंडी दी थी।

इन 26 विमानों में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट शामिल होंगे, जिन्हें प्रमुख रूप से आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर तैनात किया जाएगा। पहले राफेल मरीन की डिलीवरी 2028 से शुरू होने की संभावना है। इस सौदे में हथियार प्रणाली, सिमुलेटर और ट्रेनिंग उपकरण भी शामिल हैं।

फ्रांस की डसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल मरीन जेट्स को अपनी श्रेणी में दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। ये विमान 50,000 फीट की ऊंचाई पर 35,000 किलोमीटर से अधिक रेंज में उड़ान भरने में सक्षम हैं। नौसेना के बेड़े में इनके शामिल होने से हिंद महासागर में भारत की समुद्री शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000