पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है : बिंदल – भारत केसरी टीवी

पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है : बिंदल

शिमला मंडी, ब्यूरो सुभाष शर्मा 14/05/2024

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मंडी में कंगना रनौत की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। आजकल कांग्रेस के नेता पूरे देश में पाकिस्तान पाकिस्तान कर रहे हैं ऐसा लगता है कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है और आज जीत भी ललकार रहे है, पीएम मोदी ने हमेशा आतंकियों को दिया है मुंह तोड़ जावाब और आने वाले समय में भी देते रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा की हमने पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए जमकर हमला बोलना है, इंडी नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। पाकिस्तान को आटा चाहिए, बिजली चाहिए। हमें क्या पता उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।
बिंदल ने कहा कि देश कांग्रेस नेतृत्व वाली अस्थिर व कमजोर सरकार नहीं चाहता। देश का प्रधानमंत्री डरपोक नहीं चाहिए, देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक सशक्त नेतृत्व चाहिए जो निर्णय भी ले सकता है और उसे निर्णय को धरातल तक ले जा भी सकता है। गठबंधन के ये लोग इतने डरे हैं कि इन्हें सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पिछले सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान के पास भी एटम बम है और उसने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का भी शुक्रवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है, वर्ना पाकिस्तान संचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है क्या।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी को देश में अपनी हर साफ दिखाई दे रही है और उनको पता चल गया है कि देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर नरेंद्र मोदी बनने वाले हैं ऐसे में इस प्रकार की तथ्यहीन ज्ञान बाजी हिंदी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000