पांच महीने में सुधरेगी प्रदेश की आर्थिकी, CM सुक्खू बोले, सरकार का बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए – भारत केसरी टीवी

पांच महीने में सुधरेगी प्रदेश की आर्थिकी, CM सुक्खू बोले, सरकार का बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जन्मदिन पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, सरकार का बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए

Advertisement

 

अपने जन्मदिन पर ओक ओवर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक समृद्धि की शुरुआत हो गई है। आने वाले समय में और फैसले लिए जाएंगे। सीएम ने आश्वासन दिया कि आने वाले चार पांच महीने बाद प्रदेश की आर्थिकी में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होगा। साथ ही कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और आत्मनिर्भर करने के लिए मजबूती से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि मेरा जीवन हमेशा से चुनौतियों से भरा रहा है। सभी चुनौतियों पर विजय पाई है। जनता का प्यार ही मेरी ताकत है। बिजली टैरिफ के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बिजली और सस्ती होगी। पिछली सरकार ने सभी की सबसिडी दी, जिसमे बड़े-बड़े होटल भी शामिल थे।

 

पहले बिजली बोर्ड को 1500 करोड़ सरकार की ट्रेजरी से जाता था। सरकार के सुधारात्मक कदमों से पिछली बार 1200 करोड़ गया और अब इस साल इसे 800 से एक हजार करोड़ करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और प्रदेशवासियों की समृद्धि की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आगामी वर्षों में और बेहतर निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा परमो धर्म: के भाव से कार्य कर रही है, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने वर्ष 1952 से मिल रही आरडीजी को बंद किए जाने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आरडीजी प्रदेश की जनता का अधिकार है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000