रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला, विभागों का हुआ बंटवारा – भारत केसरी टीवी

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला, विभागों का हुआ बंटवारा

दिल्ली भारत केसरी टीवी

Advertisement

दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “अब से मुख्यमंत्री कार्यालय मीडिया और जनता के लिए खुला रहेगा। हमारा लक्ष्य ‘विकसित दिल्ली’ मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करना है, और इसके लिए बिना समय गंवाए काम करेंगे।” उन्होंने बताया कि शाम सात बजे कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई है, जबकि इससे पहले शाम पांच बजे वह यमुना घाट पर जाएंगी।

Advertisement

सरकार गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त और सतर्कता विभाग अपने पास रखा है, जबकि उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को परिवहन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए विभाग:

रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री): गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना

प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री): शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD), परिवहन

मनजिंदर सिंह सिरसा: स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग

रवींद्र कुमार इंद्राज: समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम

कपिल मिश्रा: जल, पर्यटन, कला एवं संस्कृति

आशीष सूद: राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

पंकज कुमार सिंह: कानून, विधायी मामले, आवास

नई सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत ‘विकसित दिल्ली’ के विजन के साथ की है, और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार एक-एक वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000