परवाणू में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा और मेथामफेटामाइन के साथ युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

परवाणू में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा और मेथामफेटामाइन के साथ युवक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

परवाणू में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा और मेथामफेटामाइन सहित युवक गिरफ्तार

Advertisement

परवाणू,
जिला सोलन के परवाणू क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) और मेथामफेटामाइन बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मार्च 2026 को SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन में सवार एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत FIR नंबर 36/2026 दिनांक 08.03.2026 दर्ज की गई है।

अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000