आपदा राहत पैकेज हिमाचल का हक, खैरात नहीं: मंडी रैली से पहले नेगी का केंद्र पर तीखा वार – भारत केसरी टीवी

आपदा राहत पैकेज हिमाचल का हक, खैरात नहीं: मंडी रैली से पहले नेगी का केंद्र पर तीखा वार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मंडी में जनसंकल्प रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राजस्व मंत्री का तंज
हिमाचल प्रदेश में बरपी प्राकृतिक आपदा से पार पाने को घोषित केंद्रीय राहत पैकेज पर सुक्खू सरकार और मोदी सरकार में ठन गई है। मंडी में सुक्खू सरकार की तीसरी सालगिरह मनाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डेरा डाले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने साफ कहा है कि आपदा राहत पैकेज हिमाचल का हक है और केंद्र की मोदी सरकार कोई खैरात नहीं दे रही है। हिमाचल अपना हक मांग रहा है और हिमाचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में आई आपदा से पार पाने के लिए 1500 करोड़ के जिस राहत पैकेज की घोषणा की है, उसकी अदायगी न किया जाना ही यह दिखा रहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल से भेदभाव कर रही है। मंडी में राजस्व मंत्री जगत नेगी ने सुक्खू सरकार के जन संकल्प सम्मेलन से पहले केंद्रीय सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आकर भी केंद्रीय राहत पैकेज की घोषणा के नाम पर प्रभावितों से छलावा कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों की आकलन रिपोर्टं में ही यह पाया गया है कि बरसात में 6000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान प्राकृतिक आपदा आने से हुआ है, लेकिन आज तक एक रुपए भी केंद्र सरकार ने नहीं दिया है।#HimachalDisasterRelief #ReliefPackageIssue #JagatSinghNegi #SukhuGovernment #ModiGovernment #MandiRally #PoliticalAttack #HimachalRights #DisasterAid #CentralVsState

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000