पंजाब के मुक्तसर में नवविवाहिता ने जहर मिलाकर परोसा खाना, पति और सास की मौत, ससुर की हालत नाज़ुक – भारत केसरी टीवी

पंजाब के मुक्तसर में नवविवाहिता ने जहर मिलाकर परोसा खाना, पति और सास की मौत, ससुर की हालत नाज़ुक

मुक्तसर (पंजाब), 12 जून:
पंजाब के मुक्तसर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक नई नवेली दुल्हन द्वारा बनाए गए जहरीले खाने से पति और सास की मौत हो गई, जबकि ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद ताजा कर दी है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने रात के खाने में ज़हर मिला दिया था। खाना खाने के बाद पति, सास और ससुर की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति और सास को मृत घोषित कर दिया। ससुर की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

Advertisement

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने खुद भी वही खाना खाया था, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते उसे उपचार मिल गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन ज़हर कहां से आया और इसका मकसद क्या था – इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

Advertisement

भारत केसरी टीवी न्यूज डेस्क

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000