*पंजाब केफिरोजपुर में 15 किलो हेरोइन पकड़ी: पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप, तस्कर गिरफ्तार, कपूरथला जेल से जुड़ा कनेक्शन* – भारत केसरी टीवी

*पंजाब केफिरोजपुर में 15 किलो हेरोइन पकड़ी: पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप, तस्कर गिरफ्तार, कपूरथला जेल से जुड़ा कनेक्शन*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 15.775 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशे की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था। 
पंजाब पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी है। फिरोजपुर पुलिस ने खुफिया जानकारी पर आधार पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15.775 किलो हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के हबीबवाला के रहने वाले सोनू सिंह के तौर पर हुई है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह ड्रग नेटवर्क कपूरथला जेल में बंद एक आरोपी के इशारों पर चल रहा था। वहीं, बरामद की गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000