शिमला न्यूज : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन ने ली शपथ – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन ने ली शपथ

शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) के नए पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की। मंच संचालक प्रो. सुष्मिता नेगी ने सभी का स्वागत किया|

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के लिए मनोनीत पदाधिकारी के रूप में कई दात्रछात्राओं को शपथ दिर्ला गई। अध्यक्ष के रूप में बीसीए के पांचवेे सैमेस्टर की यामिनी मलिक, उपाध्यक्ष के रूप में बीए तृतीय वर्ष के गौरव ठाकुर, महासचिव के रूप में बीकॉम द्वितीय वर्ष कुशाल ठाकुर व संयुक्त सचिव के रूप में बीएससी प्रथम वर्ष के नितीश कुमार ने शपथ ली|

Advertisement

Advertisement

डॉ. गोपाल चौहान ने अपने संबोधन में नए सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र की ही तरह इस वर्ष भी शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का मेरिट के आधार पर केंद्रीय छात्र संघ मे मनोनीत किया गया है| उन्होंने कहा, “हमारा समाज उन युवाओं पर निर्भर करता है जो अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर आप न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।” उन्होंने सीएससीए के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “इस केंद्रीय छात्र संघ का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास में भी योगदान देना है।

सीएससीए, छात्रों की नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ाता है| यह शपथ ग्रहण समारोह छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें अपने विचारों और आवाज को प्रकट करने का मंच प्रदान करता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर , डॉ.पी.डी. कौशल ने शैक्षणिक श्रेणी के सीएससीए सदस्यों निखिल, पल्लवी (बीए तृतीय वर्ष) सार्थक ठाकुर, विवेक, पारस कुमार को शपथ दिलवाई|

सीएससीए के संयोजक, डॉ. राकेश शर्मा द्वारा आदित्य चौहान, संचित ठाकुर, धीरज कुमार को शपथ दिलवाई गई| डीन विज्ञान विभाग, डॉ. शालिनी चौहान ने सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता दिखाने वाले हिमांशु चौहान और भरत शर्मा (बीए तृतीय वर्ष) को शपथ दिलवा कर सदस्य बनाया ।

एनसीसी से एसयूओ कार्तिकेय मलैठा और कैडेट प्रियंका को डॉ.अनुप्रिया शर्मा ने मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करवाई । विभिन्न क्लबों से हेमराज और प्रकृति, रेंजर और रोवर्स से श्रुति कश्यप और मुकुल को डॉ.कामिनी शांडिल और एनएसएस से सूरज कौशल और नेहा को डॉ. नीतिका गुप्ता ने शपथ दिलवाई|

सीएससीए के संयोजक, डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सभी मनोनीत सदस्य शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के आधार पर मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थी वर्ग के बीच सामंजस्य बनाकर उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल बनाना केंद्र छात्र संघ का कर्तव्य है|

डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सीएससीए गठन में उनकी टीम के सदस्य डा. रूबी कपूर, डॉ. नितिका गुप्ता,डॉ. राजीव शर्मा,डॉ. निखिल सारटा,अनिल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,परमिंदर शर्मा और रोशन डोगरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के समापन पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी| इस कार्यक्रम में कॉलेज के कई छात्र और शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000