पंचायत चुनाव तैयारियों में जुटे DC, फाइनल वोटर लिस्ट पर अभी रोक—सोमवार तक इंतजार – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव तैयारियों में जुटे DC, फाइनल वोटर लिस्ट पर अभी रोक—सोमवार तक इंतजार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने जिलों के उपायुक्तों को नए निर्देश दिए हैं। शिमला से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के नए सचिव सी पालरासू ने जिलाधीशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें सभी जिलों को यह निर्देश दिए गए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार चुनाव की तैयारी संबंधी आवश्यक कार्य करें। सभी जिले पोस्टल बैलेट एवं अन्य चुनाव सामग्री शिमला जाकर उठा लें। उपायुक्तों को पोलिंग स्टेशन की व्यवस्था देखने को भी कहा गया है। यदि प्राकृतिक आपदा के लिए कोई स्कूल भवन डिस्टर्ब हुआ है, तो उसका विकल्प क्या होगा? यह भी समय रहते देखना होगा। गुरुवार को ही मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पंचायती राज सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची से मुलाकात की थी। हालांकि इस वीडियो कॉन्फं्रेसिंग में भी वोटर लिस्ट की फाइनल पब्लिकेशन के लिए पंचायत में फॉर्म 15 और शहरी निकायों में फॉर्म 17 साइन करने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
इसके लिए सोमवार तक इंतजार करने को कहा गया है। राज्य सरकार ने पुनर्गठन प्रस्तावों पर पहले फैसला लेना है। इस प्रक्रिया को शुरू किया था कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता के एक प्रावधान को लगाकर पुनर्गठन को रोक दिया था। अब राज्य निर्वाचन आयोग को इस आदेश को वापस लेने के लिए आग्रह किया गया है। इसलिए फैसले का इंतजार होने तक वोटर लिस्ट को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं हैं। यही वजह है की वोटर लिस्ट की वार्ड वाइज प्रिंटिंग भी नहीं हो पाएगी।#PanchayatChunav
#HimachalNews
#VoterListUpdate
#ElectionPreparation
#HPRuralDevelopment
#StateElectionCommission
#BreakingNewsHP

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000