पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू, 31 मई तक नई पंचायतों का गठन संभव – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू, 31 मई तक नई पंचायतों का गठन संभव

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 20 से 27 मई के बीच तीन चरणों में करवाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस संबंध में प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली है और पंचायती राज विभाग ने भी अपना प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह तक पूरी करने की योजना है, ताकि 31 मई तक नई पंचायतों का गठन किया जा सके। इस संबंध में Supreme Court of India ने भी 31 मई तक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक 20 मई से पहले चरण के चुनाव कराए जा सकते हैं, जबकि 21 या 22 मई को दूसरे चरण और इसके बाद दो दिन के अंतराल में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी करने पर विचार चल रहा है। 27 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त करने की तैयारी है।

पंचायती राज विभाग ने सरकार को सुझाव दिया है कि चुनाव आचार संहिता अप्रैल के अंत तक लागू की जा सकती है। राज्य चुनाव आयोग को भी प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा जाएगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सरकार स्तर पर इस संभावित शेड्यूल को लेकर चर्चा हो चुकी है और प्रशासनिक तैयारियां भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया लंबित है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि Himachal Pradesh में पंचायत चुनाव सामान्य और जनजातीय क्षेत्रों में अलग-अलग चरणों में कराए जाते हैं। इस बार भी तीन चरणों में चुनाव करवाने की संभावना जताई जा रही है।

अब अंतिम कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद स्पष्ट होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000