न्याय सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर नई न्याय संहिता देश को मिली है : खन्ना

Advertisement

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 25/02/2024

Advertisement

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शिमला से जारी एक प्रेस अभियान में कहा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से हमारी मुलाकात चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हुई जहां पर हमने उनको हिमाचली टोपी और मफलर देकर सम्मानित किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पूर्व प्रधानमंत्री टोनी हिमाचली टोपी और मफलर पहन पूर्ण रूप से प्रफुल्लित हो गए और उनको हिमाचल की संस्कृति अति सुंदर लगी। हिमाचल देवभूमि है और हिमाचल की संस्कृति का डंका पूरे विश्व में बचता है, आज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनेकों बार बार हिमाचल की टोपी विश्व स्तर पर प्रतिनिधियों को दी है इसे हिमाचल का बोलबाला पूरे विश्व में उजागर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के याद भसीम संग्रहालय में हिमाचल की गहरी लाल रंग की टोपी पहनकर पहुंचे, इसके बाद हिमाचली टोपी को एक नया नाम मिल गया।

Advertisement

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी के बीच भारत की राजनीति को लेकर काफी चर्चा हुई।
खन्ना के बताया की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर हमारा देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है।
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को भाजपा सरकार ने लगातार जारी रखा है। गुलामी के कालखंड से प्रेरित क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास हो गया है। अब दंड को नहीं, अपितु न्याय को प्राथमिकता है। ‘न्याय सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर नई न्याय संहिता देश को मिली है। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम से डिजिटल स्पेस और सुरक्षित होने वाला है। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन अधिनियम से देश में रिसर्च और इनोवेशन को बल मिलेगा। जम्मू और कश्मीर आरक्षण कानून से, वहां भी जनजातीय समुदायों को प्रतिनिधित्व का अधिकार मिलेगा। पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्र हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं। आज वे इतिहास हो चुकी हैं। इसी संसद ने तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया। इसी संसद ने हमारे पड़ोसी देशों से आए पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून बनाया। मेरी सरकार ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ को भी लागू किया, जिसका इंतजार चार दशकों से था। OROP लागू होने के बाद अब तक पूर्व सैनिकों को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। भारतीय सेना में पहली बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति भी हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
19:27