नौणी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव ने संभाला कार्यभार – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव ने संभाला कार्यभार

सोलन : सिद्धार्थ आचार्य ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले, वे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और हाल ही में कंडाघाट में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) के पद पर कार्यरत थे।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कुलपति ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर कुलसचिव ने कहा कि उनका प्राथमिक प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों — विशेषकर छात्रों और किसानों — के हित में कार्य किया जाए और विश्वविद्यालय के विकास में योगदान दिया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000