नेपाल ने चीनी कंपनी को नोट छापने का ठेका दिया, नए नोटों में विवादित नक्शा—भारत-नेपाल सीमा तनाव फिर चर्चा में – भारत केसरी टीवी

नेपाल ने चीनी कंपनी को नोट छापने का ठेका दिया, नए नोटों में विवादित नक्शा—भारत-नेपाल सीमा तनाव फिर चर्चा में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने चाइना बैंक नोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कारपोरेशन को 50, 500 और 1,000 के नए नोट डिजाइन करने, छापने और सप्लाई करने का ठेका दिया है। एनआरबी के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने कहा कि चीनी कंपनी को नौ महीने के भीतर नोट सौंपने होंगे। चीनी कंपनी डिजाइन तैयार करती है, जिसकी मंजूरी के बाद छपाई होती है। यह कंपनी सबसे कम मूल्य की बोली के आधार पर चुनी गई है और पहले भी नेपाल के 5,10,100 और 500 रुपए के नोट छाप चुकी है। चीनी कंपनी को 43 करोड़ के नेपाली रुपए के 1,000 के नोट डिजाइन और छपाई के लिए पत्र मिला था। एक हजार के नए नोट पर नेपाल का राष्ट्रीय फूल रोडोडेंड्रॉन (लाली गुरांस) के सात चित्र होंगे, जो देश के सात प्रांतों को दर्शाते हैं।

Advertisement

इस पर वर्तमान गवर्नर प्रोफेसर डा. बिश्वनाथ पौडेल का साइन भी होगा। इसके चलते भारत के साथ नक्शा विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। बीते गुरुवार को नेपाल के केंद्रीय बैंक ने नए राष्ट्रीय नक्शे वाले 100 रुपए के नोट जारी किए, जिसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा क्षेत्र शामिल हैं। ये क्षेत्र महाकाली नदी के पूर्व में स्थित हैं, जिन पर भारत दावा करता है।

कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा पर विवाद

नेपाल का दावा है कि ये इलाके 1816 के सुगौली संधि के तहत उसके क्षेत्र में आते हैं। ये विवादित क्षेत्र मई 2020 में केपी शर्मा ओली सरकार की ओर से नेपाल के राजनीतिक नक्शे में शामिल किए गए थे, जिसे बाद में संसद ने भी मंजूरी दी। उस समय भारत ने बदले नक्शे की कड़ी आलोचना की थी, इसे एकतरफा और अस्वीकार्य विस्तार बताया गया। दूसरी ओर, एनआरबी के अधिकारी कहते हैं कि नेपाल के एक और दो रुपए के सिक्के पिछले दो वर्षों से संशोधित नक्शे के साथ ढाले जा चुके हैं।

#NepalChina #CurrencyPrinting #IndiaNepalBorder #KalapaniDispute #Lipulekh #Limpiyadhura #NepalRastraBank #ChinaBankNotePrinting #SouthAsiaNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000