निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत सोलन तथा कसौली में गतिविधियां आयोजित – भारत केसरी टीवी

निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत सोलन तथा कसौली में गतिविधियां आयोजित

Solan B.R.Sarena 17.05.2025

Advertisement

भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, आई.टी.आई, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा विभिन्न निर्वाचन साक्षरता की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

यह जानकारी सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारियों ने दी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग तथा प्रशनोतरी से रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000