आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ाए सात लाख – भारत केसरी टीवी

आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ाए सात लाख

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर ठग सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नलसूहा गांव का है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े एक फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब सात लाख रुपये गायब हो गए।

नलसूहा निवासी रविकांत ने बताया कि 20 जनवरी को उनके व्हाट्सऐप पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और फोन का सामान्य संचालन प्रभावित हो गया। इसके तुरंत बाद ठगों ने उनके खाते से रकम निकाल ली।

पीड़ित ने समय रहते अपने बैंक से संपर्क कर खाता फ्रीज करवाने की कोशिश की, लेकिन सिम बंद होने के कारण बैंक का अलर्ट मैसेज भी नहीं मिल सका। दो दिन बाद फोन और सिम दोबारा चालू होने पर मोबाइल में खाते से करीब सात लाख रुपये निकाले जाने के मैसेज मिले। मामले की शिकायत साइबर अपराध से जुड़ी एजेंसियों को दी गई है।

साइबर ठगी से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां

  • व्हाट्सऐप, एसएमएस या ईमेल पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

  • सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से ही प्राप्त करें।

  • ओटीपी, बैंक विवरण या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

  • संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी लालच या फर्जी संदेश के झांसे में न आएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000