निजी कूरियर की सीमित पहुंच खत्म! HRTC-DTDC मिलकर पहुंचाएंगे पार्सल सुदूर इलाकों तक – भारत केसरी टीवी

निजी कूरियर की सीमित पहुंच खत्म! HRTC-DTDC मिलकर पहुंचाएंगे पार्सल सुदूर इलाकों तक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*एचआरटीसी बसों से अब पहुंचेंगे पार्सल, डीटीडीसी के साथ करार, दूरदराज क्षेत्रों में समयबद्ध, सुरक्षित और कुशल डिलीवरी*

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के जरिए कूरियर पार्सल सेवा प्रदान करेगी। इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने गत 24 फरवरी को डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ एक समझौता किया गया है। इसके तहत निगम अपनी बसों के माध्यम से कूरियर पार्सलों के एंड-टू-एंड परिवहन की व्यवस्था शुरू करेगा।

इस नई व्यवस्था के तहत डीटीडीसी के कंसाइनमेंट्स को एचआरटीसी के विस्तृत रूट नेटवर्क के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों, कस्बों और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पार्सलों की समयबद्ध, सुरक्षित और कुशल डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने बताया कि इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल की पिछली बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। मंजूरी मिलने के बाद समझौते की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए लाभकारी साबित होगीए जहां निजी कूरियर सेवाओं की पहुंच सीमित है

एचआरटीसी की बसें प्रदेश के लगभग हर हिस्से तक नियमित रूप से जाती हैं, जिससे कूरियर सेवाओं का दायरा भी स्वत बढ़ जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि एचआरटीसी अन्य निजी कूरियर सेवा प्रदाताओं के साथ भी बातचीत की प्रक्रिया में है।

भविष्य में ऐसे और समझौते किए जा सकते हैं, जिससे निगम के गैर.परिचालन राजस्व में और वृद्धि हो सके। इससे जहां एक ओर निजी कंपनियों को प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच का लाभ मिलेगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000