नालागढ़ में खनन अधिकारियों पर जानलेवा हमला, माफिया ने टिप्पर भगाकर दिखाई दबंगई – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ में खनन अधिकारियों पर जानलेवा हमला, माफिया ने टिप्पर भगाकर दिखाई दबंगई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

खनन माफिया की दबंगई एक बार फिर नालागढ़ में खुलकर सामने आई, जब खनन विभाग की रातभर चली छापेमारी के दौरान एक फॉॅच्र्यूनर सवार व्यक्ति ने विभागीय टीम को धमकाते हुए जबरन दो पकड़े गए टिप्पर छुड़वा लिए। यही नहीं, आरोपी ने टिप्पर को इतनी तेजी और लापरवाही से भगाया कि विभागीय वाहन और टीम के अधिकारी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद विभाग ने हिम्मत नहीं हारी और अवैध खनन व खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए तीन मामले दर्ज कर 1.60 लाख का जुर्माना ठोका। जिला खनन अधिकारी ने इस बाबत थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात खनन विभाग की शिमला से विशेष टीम और जिला सोलन के अधिकारियों ने बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश दी और अवैध खनन के मामले पकड़े।
कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने बिना नंबर प्लेट वाले दो टिपर पकड़े। जांच के दौरान चालकों के मोबाइल फोन विभागीय अभिरक्षा में ले लिए गए ताकि वे अन्य खननकर्ताओं को सूचित न कर सकें। इसी बीच सफेद रंग की फॉच्र्यूनर मौके पर पहुंची, जिसमें सवार व्यक्ति ने विभागीय अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया, धमकियां दीं और जबरन दोनों पकड़े गए टिप्पर छुड़वा लिए। इस घटना को लेकर थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जिला खनन अधिकारी दिनेश ने बताया कि विभाग क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। जो भी व्यक्ति या वाहन इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीम की कार्रवाई से हडक़ंप
नालागढ़ में एक अन्य स्थान पर जब टीम ने अवैध खनन में शामिल एक टिप्पर का पीछा किया,

#Nalagarh #IllegalMining #MiningMafia #HimachalNews #BaddiNalagarh #PoliceAction #MiningDepartment #CrimeNews #HPNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000